शुक्रवार, 15 मार्च 2024

चुनाव से पहले ही सपा लोकसभा प्रत्याशी की तबीयत खराब



चुनाव न लड़ पाने की चर्चाएं, राष्ट्रीय अध्यक्ष   करेंगे मंथन

राहुल त्रिपाठी

बिल्हौर। मिश्रिख लोकसभा चुनावों के पहले ही समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित मिश्रिख लोकसभा उम्मीदवार रामपाल रामवंशी की तबीयत बिगड़ गई हैं, इस कारण उनके चुनाव न लड़ पाने की भी चर्चाएं हैं। चुनाव से ठीक पहले घोषित उम्मीदवार की तबीयत बिगड़ जाने व चुनाव न लड़ पाने की जानकारी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिश्रिख लोकसभा से जुड़े पार्टी पदाधिकारियों की विशेष बैठक लखनउ में बुलाई है। सपा कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ल ने बताया कि पार्टी आलाकमान द्वारा मिश्रिख लोकसभा से रामपाल रामवंशी को उम्मीदवार घोषित किया गया है, लेकिन बीते कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब होने से वह लखनउ में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई। पार्टी केवरिष्ठजनों द्वारा उनके परिजनों ने बताया कि स्वास्थ्य को देखते हुए वह इसबार चुनाव नहीं लड़ेगे। उधर रामपाल रामवंशी की हालत खराब होने और हास्पिटल में भर्ती होने की सूचना पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 15 मार्च को लखनउ पार्टी मुख्यालय पर मिश्रिख लोकसभा के संबंध में विशेष बैठक बुलाई है, उम्मीद है कल ही नए प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा से फिर से सपा में शामिल हुए शिवकुमार बेरिया, रचना सिंह सहित पूर्व मंत्री अनिल कुमार वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, सुधीर पासी सहित मिश्रिख लोकसभा से सत्ताधारी पार्टी की एक महिला सांसद की भी चर्चाएं हैं।




-------------------------------------------------------------

मैं पूरे चुनाव भर आपसे जुड़कर आपको सक्रिय रखूंगा 

नोटः- उक्त ब्लाग के विचार निजी हैं और इसका किसी राजनैतिक दल, व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है, साथ ही इसमें सदैव बदलाव, सुझाव की गुंजाइश है। ब्लाग में आए तथ्य बातचीत और चर्चाओं पर आधारित है।



-----------------------------------
<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-4433627885847823"
     crossorigin="anonymous"></script>

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मतदेय स्थल पर मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाएं जुटा रहे अफसर

- इसबार आम चुनावों में 4 लाख से अ​​धिक वोटर अपने वोट कर चुनेंगे सरकार  Rahul Tripathi बिल्हौर। मिश्रिख लोकसभा के अंर्तगत आने वाले बिल्हौर वि...