- इसबार आम चुनावों में 4 लाख से अधिक वोटर अपने वोट कर चुनेंगे सरकार
Rahul Tripathi
बिल्हौर। मिश्रिख लोकसभा के अंर्तगत आने वाले बिल्हौर विधानसभा में 13 मई को आमचुनाव के लिए मतदान होना है, इसके लिए निर्वाचन में लगे अधिकारी मतदाता सूची की तरह ही मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने में लगे हैं। मिश्रिख लोकसभा की बिल्हौर विधानसभा में इसबार 4 लाख 5 हजार छह मतदाता अपने मताधिकारी का प्रयोग करेंगे। इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना आरंभ किया है।
उप जिलाधिकारी बिल्हौर रश्मी लांबा ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में 433 पोलिंग बूथ और 329 पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनको छह जोन और 49 सेक्टर में बांटकर जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुनियादी न्यूनतम सुविधाओं को पूरा करने पर सभी को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पेयजल, रैंप, शौचालय, बिजली सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। साथ ही 112 क्रिटिकल बूथों पर आन लाइन मानीटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। तीसरी और चौथे चरण में होने वाले मतदान के लिए एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवा आनलाइन और आफ लाइन दोनों ढंग से अपना नाम वोटर लिस्ट में बढ़वा सकते हैं। इसके लिए लिए आवेदक को प्रारूप 6 भरना होगा। उधर सभी वोटरों में से 85 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके, दिव्यांग वोटरों की सूची तैयार करवा ली गई है, इन वोटरों को मतदान में कोई असुविधा न हो इसके लिए बूथ पर अलग से कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उधर बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में दो वोटर ब्रेन लिपि के माध्यम से अपना मत डालेंगे उनके बूथों को भी शासनादेश के अनुसार तैयार कराया जा रहा है। क्षेत्र को कोई भी वोटर, राजनैतिक दल का प्रत्याशी मतदान केंद्र की अव्यवस्थाओं की जानकारी तत्काल तहसील स्थित निर्वाचन कार्यालय में दे सकता है, जिससे मतदान के पूर्व ही समस्याओं का निदान किया जा सके। घर-घर वोटर पर्ची पहुंचाने के लिए बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है, यदि मतदाता सूची नहीं आती है तो इसकी जानकारी अपने बीएलओ को दें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें