राहुल त्रिपाठी
बिल्हौर। मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के लिए सपा के घोषित प्रत्याशी रामपाल रामवंशी के बीमार होने और चुनाव प्रचार सहित जनसंपर्क न आरंभ होने से पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उनके बीमार होने और चुनाव न लड़ने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनउ पार्टी कार्यालय पर मिश्रिख लोकसभा के संबंध में चर्चा की।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिश्रिख लोकसभा को लेकर की चर्चा
बिल्हौर विधानसभा सहित मिश्रिख निर्वाचन क्षेत्र के प्रमुख सपाई रहे मौजूद
सपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ल ने बताया कि मिश्रिख लोकसभा के संडीला, बिलग्राम, बालामउ, मलावां, बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बारी-बारी से चुनावों पर चर्चा की। चर्चा में घोषित प्रत्याशी रामपाल रामवंशी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पुत्र मनोज कुमार को टिकट देने की बात बैठक में रखी। इस पर पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और चुनाव समिति के लोगों ने जल्द से जल्द चर्चा कर आगे फैसला करने की बात कही है। अभी रामपाल रामवंशी ही मिश्रिख लोकसभा के सपा प्रत्याशी है, यदि बदलाव होगा जल्द ही वह बात भी अध्यक्ष जी द्वारा बता दी जाएगी।
![]() |
| 15 march 2024 मिश्रिख लोकसभा के पदाधिकारियों संग चर्चा करते अखिलेश यादव |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपा के घोषित प्रत्याशी रामपाल रामवंशी सत्ताधारी भाजपा के सांसद अशोक रावत के पारिवारिक रिश्तेदार हैं, जिसको लेकर दोनों परिवारों ने लंबे समय से उक्त चुनावों को लेकर असमंजस की स्थित हैं, लेकिन परिवारिक सूत्र बताते हैं कि आने वाले घंटों में उक्त समस्या का समाधान करलिया जाएगा। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपा आलाकमान दो परिवारों में चुनावों को लेकर हो रही खींचतान पर पूरी नजर बनाए हैं और एक सत्ताधारी पार्टी की सांसद रही महिला के पति के संपर्क में हैं और लगातार दबाब प्रभाव का इस्तेमाल कर टिकट देने की बात सामने आ रही है।
----------------------------------------
मैं पूरे चुनाव भर आपसे जुड़कर आपको सक्रिय रखूंगा
नोटः- उक्त ब्लाग के विचार निजी हैं और इसका किसी राजनैतिक दल, व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है, साथ ही इसमें सदैव बदलाव, सुझाव की गुंजाइश है। ब्लाग में आए तथ्य बातचीत और चर्चाओं पर आधारित है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें